Google
HomeCorporate Corporate

एसटीपीआई को छूट की उम्मीद

[an error occurred while processing this directive]

आम बजट में देश से सॉफ्टवेयर निर्यात करने वाली इकाइयों को एक साल की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्‍स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) को एक साल का अतिरिक्त टैक्स हॉलिडे एक्सटेंशन 2010-11 के बजट में मिलने की उम्मीद है।



सूत्रों का कहना है कि दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एसटीपीआई योजना के तहत 2015 तक टैक्स में छूट चाहता है। लेकिन, 2010-11 के आम बजट में एसटीपीआई योजना की टैक्स छूट एक साल बढ़ने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर निर्यात में उम्मीद के मुताबिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। लिहाजा, सॉफ्टवेयर निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एसटीपीआई योजना के टैक्स हॉलीडे के सनसेट क्लॉज को कम से कम एक साल के लिए बढ़ा सकती है।



एसटीपीआई योजना पर मिलने वाली टैक्स छूट 30 मार्च 2011 को समाप्त हो रही है। लिहाजा, इस बजट में इस टैक्स हॉलीडे को एक साल का अतिरिक्त एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है, 2009-10 के आम बजट में भी एसटीपीआई योजना में मिलने वाली टैक्स छूट को एक साल के लिए बढ़ाया गया था। अब यह छूट मार्च 2011 को समाप्त हो रही है। बजट में अगर एसटीपीआई योजना की टैक्स छूट की मियाद बढ़ा दी जाती है तो देश की सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों और इकाइयों को मार्च 2012 तक टैक्स में छूट मिल जाएगी। जिस तेजी के साथ देश से सॉफ्टवेयर निर्यात बढ़ना चाहिए था, उस तेजी के साथ यह नहीं बढ़ा है। लिहाजा, दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की यह कोशिश है कि टैक्स छूट दिलाकर देश से ज्यादा से ज्यादा सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए कंपनियों और छोटी इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाए।
rakshit.s@businessbhaskar.net





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt