Google
HomeCorporate Corporate

मारुति बढ़ाएगी निर्यात

[an error occurred while processing this directive]

मारुति सुजूकी इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के दौरान निर्यात को दोगुना करीब 1.6 लाख यूनिट करेगी। कंपनी ने अपनी बिक्री में भी 20 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मयंक पारेख ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 80 हजार यूनिट कारों का निर्यात किया था। उन्होंने बताया कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में इसमें 100 फीसदी इजाफे की उम्मीद जताई है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मॉडल ए-स्टार के निर्यात को भी बढ़ाने की बात कही है। ए-स्टार के लांच होते ही 11 महीने में ही दिसंबर 2010 तक 1 लाख यूनिट बिक्री हुई है।



कंपनी ने अगले 2010-11 तक इसके दो लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी के इस मॉडल का उत्पादन मानेसर में ही होता है। जिसे यूरोप के अलावा मोरक्को और संयुक्त अरब अमीरात में निर्यात करेगी। कंपनी ने इसके लिए जापान की कंपनी निसान के साथ यूरोपीय बाजारों में बेचने के लिए एक करार भी किया है। मयंक पारेख ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान 20-22 फीसदी के ग्रोथ को हासिल कर लेगी। कंपनी का उत्पादन मौजूदा दौर में पीक लेवल पर है।



उनके मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में इजाफे के बाद कंपनी पर मार्जिन को बरकरार रखने का दबाब बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी कीमतों की बढ़ोतरी को रोककर रखने का हरसंभव प्रयास कर रही है। पारिख को आगामी बजट से भी कई उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऑटो इंडस्ट्री के अनुकूल नीतियां बनानी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt