|
||||||||||
मोनेट
इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड जल्द ही एचआर क्वाइल भी बनाना शुरू कर देगी। कंपनी ने रायगढ़ में म्,क्क्क् करोड़ रुपये की लागत से विस्तार योजना चलाई हुई है। जिसमें दिसंबर से उत्पादन शुरू हो जाएगा। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (माकेर्टिग) अमिताभ मुदगल ने बताया कि कंपनी का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में दिसंबर से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में स्पांज आयरन की प्रमुख कंपनी के तौर पर कामकाज करने वाली मोनेट इस्पात फिलहाल बड़ी विस्तार योजना पर पर काम कर रही है। जिसमें रायगढ़ में एक ग्रीनफिल्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के अलावा उड़ीसा के अंगुल में ख्क्म्क् मेगावाट का एक पावर प्लांट शामिल है। विस्तार योजनाओं पर अमिताभ ने बताया कि दिसंबर से कंपनी अपना सीआर उत्पादन शुरू करने जा रही है। कंपनी पिछले कुछ समय से इसपर काम कर रही थी। जोकि दिसंबर से उत्पादन शुरू कर देगा। बाजार की मांग को देखते हुए कंपनी ने एचआर उत्पादन के लिए काम शुरू किया था। इस प्लांट की कुल क्षमता 15 लाख टन सालाना है। जिसमें ब्लास्ट फर्नेस, रिबार मिल, प्लेट मिल, पैलेट प्लांट, कोक ओवन बैटरी और एचआर क्वाइल शामिल है। यह प्लांट 2011 के अंत से काम करना शुरू कर देगा।
मुगदल के मुताबिक कंपनी पावर क्षेत्र में भी काम कर रही है। कंपनी उड़ीसा के अंगुल में 1050 मेगावाट प्लांट लगा रही है। इस प्लांट की पहली यूनिट 2012 में उत्पादन शुरू कर देगी। कंपनी इस प्लांट में करीब 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। जिसका फाइनेंश्यिल क्लोजर हो चुका है। अभी कंपनी 180 मेगावाट में बिजली का उत्पादन कर रही है। जबकि राजगढ़ में कंपनी 90 मेगावाट प्लांट पर काम कर रही है। इसपर तेज़ी से काम चल रहा है और अगले 3 से 4 महीने में इसमें उत्पाद शुरू हो जाएगा।
deepak.u@businessbhaskar.net
बात पते की..
कंपनी के पास फिलहाल कई विस्तार योजनाएं हैं। जिनपर वह काम भी कर रही है। लिहाजा आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है।