Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

स्टील की खपत 7.9 फीसदी बढ़ी

[an error occurred while processing this directive]

देश में स्टील की खपत तेजी से बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान स्टील की खपत गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 7.9 फीसदी बढ़कर 459.3 लाख टन रही। ऑटो, व्हाइट गुड्स और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की भारी मांग के कारण यह तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गत वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान 425.9 लाख टन स्टील की खपत हुई थी। हालांकि स्टील का घरेलू उत्पादन इस दौरान गत वर्ष के मुकाबले केवल 3.3 फीसदी बढ़ा। इस्पात मंत्रालय की ओर से जारी अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान स्टील आयात भी 18.5 फीसदी बढ़कर 59 लाख टन हो गया। आयात बढ़ने से घरेलू बाजार में स्टील की उपलब्धता बढ़ी है जिसके चलते स्टील की घरेलू कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। लेकिन स्टील के निर्यात में गिरावट लगातार जारी है और अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 34.1 फीसदी गिरकर 23.9 लाख टन रहा। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि पश्चिमी देशों के बाजार अब भी आर्थिक संकट 2008-09 की चपेट में हैं और वहां स्थिति में सुधार होना बाकी है।



प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील का उत्पादन इस दौरान गत वर्ष के मुकाबले 12.4 फीसदी बढ़कर 41.7 लाख टन और राष्ट्रीय इस्पात निगम का उत्पादन 7.6 फीसदी बढ़कर 24 लाख टन इस दौरान रहा। हालांकि सेल उत्पादन 6.1 फीसदी घटकर 78.3 लाख टन रहा। केवल जनवरी महीने की बात करें तो कुल स्टील उत्पादन गत वर्ष के मुकाबले 4 फीसदी बढ़कर 49.6 लाख टन रहा। हालांकि सेल का उत्पादन जनवरी में भी 10 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 78.3 लाख टन रहा। गत वर्ष जनवरी में सेल का स्टील उत्पादन 87 लाख टन रहा था। वहीं, राष्ट्रीय इस्पात निगम के जनवरी उत्पादन में 67.7 फीसदी और टाटा स्टील में 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। जनवरी में स्टील की कुल खपत 8.7 फीसदी बढ़कर 49.4 लाख टन रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt