Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

उद्योग जगत ने जताई शानदार भविष्य की उम्मीद

[an error occurred while processing this directive]

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की विकास दर के अनुमानों पर अपनी प्रतिक्रिया में उद्योग जगत का कहना है कि शानदार जीडीपी अनुमान के आंकड़ों से देश की अर्थव्यवस्था में तेज सुधार की तस्वीर दिखाई देती है। उद्योग जगत का कहना है कि 7.2 फीसदी विकास दर का अनुमान काफी अच्छा है और इसे बनाए रखने के लिए निजी निवेश की रफ्तार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की ने कहा कि गत वर्ष की विकास दर 6.7 फीसदी के मुकाबले 7.2 फीसदी का अनुमान दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। वहीं, सीआईआई ने कहा कि इस अनुमान से यह धारणा पुख्ता होती है कि भारत 9 फीसदी विकास दर को जल्द ही हासिल कर लेगा। इसके अलावा एसोचैम ने कहा कि जीडीपी विकास दर को तेजी देने में मैन्यूफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी और माइनिंग क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। (ब्यूरो)



आंकड़े सकारात्मक
अर्थशास्त्रियों विकास के आंकड़ों के आने वाले समय में और बेहतर होने की उम्मीद जताई है। क्रिसिल के प्रमुख अर्थशास्त्री डी.के. जोशी ने बिजनेस भास्कर को बताया कि जो आंकड़े आए हैं, वे काफी सकारात्मक और वास्तविकता के करीब हैं। अंतरराष्ट्रीय माहौल भी बेहतर है। पिछले दो मानसून अच्छे नहीं रहे हैं। उम्मीद रखनी चाहिए कि चालू साल में मानसून अच्छा रहेगा। एक्सिस बैंक की अर्थशास्त्री सुगाथा भट्टाचार्या ने बताया कि आंकड़े विकास की वास्तविक तस्वीर को दिखाते हैं। अगर मार्च में कृषि ने बेहतर प्रदर्शन किया तो इसमें और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt