|
||||||||||
Kshetreeya
Ludhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मोहाली में राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी जाए। इस बारे में सोमवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वे निजी दखल देकर मोहाली में बनने वाली राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी के लिए शीघ्र मान्यता दिलाएं। मुख्यमंत्री ने एंटनी को बताया कि राज्य सरकार मोहाली में डिफेंस यूनिवर्सिटी बनाने के लिए 125 एकड़ जमीन की पेशकश कर चुकी है। इसके परिणामस्वरूप आर्मी हेडक्वार्टर के उच्चाधिकारियों का दल मोहाली के सेक्टर 92 में 125 एकड़ जमीन का निरीक्षण कर चुका है।
उन्होंने रक्षा मंत्री से राज्य में नेवल विंग एनसीसी और रीमाउंड एंड वैटनरी कार्पस स्कार्डन स्थापित करने की मांग की जिससे राज्य के विद्यार्थियों को एनसीसी में शामिल होने के लिए आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्रालय द्वारा राणियां और बादरू सीड फार्म अमृतसर जिले में सुरक्षा कार्यो के लिए 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के बदले 15 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।