Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

हरियाणा के किसानों को ब्याज में 5 फीसदी छू़ट

[an error occurred while processing this directive]

समय पर सहकारी बैंकों के ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को हरियाणा सरकार ब्याज में 5 फीसदी छूट देने का विचार कर रही है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री परमवीर सिंह ने मौजूदा समय में ऐसे किसानों को ब्याज में 3 फीसदी की छूट दी जा रही है। मंत्री का कहना है कि सहकारी बैंकों के ऋण पर 5 फीसदी छूट दिए जाने से किसानों को मात्र 2 फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर फसल कर्ज मिलने से जहां किसानों की माली हालात ठीक होगी वहीं सहकारी बैंकों की कर्ज वूसली बढ़ेगी।



सिंह ने कहा कि सहकारी बैंकों द्वारा किसानों की ऋण मांग के दृष्टिगत उन्हें ऋण उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों के अधिकारियों को ऋणी किसानों के साथ निरंतर सम्पर्क बनाए रखकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार ऋण लेने तथा ऋणों की समय पर वापसी सुनिश्चित करने के लिए भी लोगों को शिक्षित किया जाना चाहिए। परमवीर ने कहा कि ऋण माफी और ब्याज राहत योजना केवल एक बार के लिये थी। अत: ऋण लेने वाले किसान समय पर वसूली सुनिश्चित करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि कृषि और ग्रामीण बैंक, हरको बैंक और नाबार्ड से ऋण लेकर पुन: वित्त करते हैं। और इन बैंकों द्वारा नाबार्ड को 217.42 करोड़ रुपये देय हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt