|
||||||||||
Kshetreeya
New Delhi New Delhi वेलेंटाइन डे के लिए फूल कारोबारियों को आर्डर पिछले साल से अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। कारोबारियों को वेलेंटाइन डे पर फूलों का कारोबार पिछली बार से 20 फीसदी अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं पिछले साल के मुकाबले फूलों के दाम अधिक रहने वाले है।
बड्स एंड ब्लूसम फॉर यू के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव अरोड़ा ने बिजनेस भास्कर को बताया कि इस बार मौसम अच्छा होने के कारण वेलेंटाइन डे के लिए पिछले साल से अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। गौरव को वेलेंटाइन डे पर पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि इस बार आर्थिक हालात सुधरने की वजह से भी वेलेंटाइन डे पर कारोबार बढ़ने की संभावना है। गाजियाबाद स्थित इजी गिफ्ट फ्लोरिस्ट के मालिक वरुण बंसल को भी इस बार फूलों की बिक्री अधिक रहने उम्मीद है। दिल्ली की फूल और वेडिंग डेकोरेशन कारोबार करने वाली कंपनी फर्नस एन पेटल के वाइस प्रेसिडेंट पवन गाड़िया ने बताया कि कंपनी ने वेलेंटाइन डे पर युवाओं को लुभाने के लिए कंपनी 13 फरवरी को रात 12 बजे से पहले यानी मिड नाइट में गिफ्ट पहुंचाने की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके अलावा कंपनी ने 499 रुपये में चॉकलेट बॉडी पेइंट लांच किया है।
महंगाई से परेशान लोगों को इस बार वेलेंटाइन डे पर भी जेब और ढीली करने पड़ेगी। महरौली फूल मंडी के कारोबारी मुश्ताक के मुताबिक मांग अधिक रहने की वजह से इस बार फूलों के दाम खासकर गुलाब 20 फीसदी अधिक रहेंगे। इन दिनों टाटा गुलाब के एक फूल का दाम 8 रुपये चल रहा है। 14 फरवरी के नजदीक इसके दाम बढ़कर 20 रुपये हो जाएंगे, यह पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। वेलेंटाइन डे पर गुलाब के फूल की मांग सबसे अधिक रहती है। फूल के महंगा होने के बारे में वरुण बंसल का कहना है कि इस बार वेलेंटाइन डे के नजदीक शादियां होने की वजह से भी फूलों की मांग बढ़ने वाली है। इस वजह से फूलों के दाम अधिक रहेंगे। sg.ramveer@businessbhaskar.net