|
||||||||||
Kshetreeya
New Delhi New Delhi एमसीडी ने स्कूल की तरफ छात्र-छात्राओं को आकषिर्त करने के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार की है। नई योजना के मुताबिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बैग देने के साथ ही छात्रवृति की राशि में भी बढ़ोतरी से लुभाने का निर्णय लिया है। दिल्ली नगर निगम ने अगले वित्त वर्ष से सभी निगम स्कूलों में पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को बैग देने की योजना तैयार की है। इसमें 2.10 लाख बच्चों पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। अब इसे 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक की बजाए दो स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की योजना भी है।
स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छी गुणवत्ता वाली पानी मुहैया कराने के लिए निगम 1,700 स्कूलों में वाटर प्यूरिफायर लगाएगा। स्कूल मेडिकल योजना के तहत 13 नई मोबाइल वैन खरीदने की भी योजना है। इससे किसी भी छात्र- छात्रा को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जा सकेगी। दूसरे राज्यों में शैक्षनिक भ्रमण पर पहले साल भर में 500 बच्चों को ही ले लाया जाता था, अब हरेक साल 1,000 बच्चों को ले जाया जाएगा। अगले वित्त वर्ष से नर्सरी के बच्चों को जर्सी, वर्दी, जूते आदि की खरीद के लिए 270 रुपये दिए जाएंगे। साल 2010-11 में 20 नये प्राथमिक स्कूल भी खोलने की भी योजना है।