Google
HomeKshetreeyaBhopal-Indore Bhopal-Indore

श्रेष्ठ इंवेस्टमेंट सॉल्यूशन का किया जाएगा विस्तार

[an error occurred while processing this directive]

शेयर बाजार में ट्रेडिंग की सुविधा देने वाली ब्रोकरज फर्म श्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन तेजी से अपना विस्तार करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को अपना विस्तार करने की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत कंपनी दोनों प्रदेशों में अपने सब ब्रोकर बनाएगी। श्रेष्ठ इंवेस्टमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक रुपाली सेठी ने बिजनेस भास्कर को बताया कि कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में ट्रेडिंग करने की मान्यता मिली हुई है। इन्हीं दोनों एक्सचेंजों में कारोबार करने के लिए कंपनी अपना शाखा विस्तार करने जा रही है।



सभी शाखाएं फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित होगी जिसमें शुरुआत में कंपनी और फ्रेंचाइजी लेने वाले की बीच आय का विभाजन म्क्-म्क् फीसदी होगा। आगे फ्रेन्चाइजी के कारोबार के आधार पर उसका हिस्सा बढ़ाया जाएगा। कंपनी की विशेषता के बारे में रुपाली ने बताया कि कंपनी अपने ग्राहकों को बेहद प्रतिस्पर्धी दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी का जोर सदैव ग्राहक के साथ बेहतर रिश्ते बनाने और पारदर्शिता रखने पर होगा। उसी के आधार पर कंपनी ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रखने में सफल हो पाएगी।



कंपनी के पास बेहतर रिसर्च टीम है जो रिसर्च के आधार बेहतर सलाह व निवेश अवसर ग्राहकों के लिए तलाश करती है। कंपनी की योजना अपने रिसर्च टीम को और बेहतर करनी की भी योजना है।
कमोडिटी कारोबार में कंपनी की शुरुआत के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल कमोडिटी कारोबार में उतरने की कोई योजना नही है। आगे बाजार स्थितियों को देखते हुए इस बारे में फिर फैसला लिया जायेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt