Google
HomeKshetreeyaBhopal-Indore Bhopal-Indore

एलआईसी वेल्थ प्लस में 1,100 करोड़ रु. जुटाएगी तीन माह में

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) तीन माह की सीमित अवधि के यूलिप प्लान के तहत वेल्थ प्लस पॉलिसी मंगलवार से लांच करने की घोषणा की है। इस पॉलिसी में गारंटेड लाभ है। पॉलिसी के बारे में बताते हुए एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जी. बी. पांडे ने कहा कि इस पॉलिसी के जरिए भोपाल मंडल (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) में हम 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।



यह पूछे जाने पर पिछले वर्ष तीन माह की अवधि के लिए लांच की गई जीवन आस्था का प्रदर्शन कैसे रहा, पांडे ने कहा कि हमने जीवन आस्था के द्वारा बीते वर्ष एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अकेले भोपाल डिवीजन ने ही 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। पांडे ने पॉलिसी के बारे में कहा कि यह एक यूलिप प्लान है जो आठ वर्ष की अवधि के लिए एवं बीमा सुरक्षा के साथ उपलब्ध है।



उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पालिसी अवधि समाप्ति के बाद यदि पालिसी चालू अवस्था में है पालिसी के तहत भुगतान विगत सात वर्षो में एनएवी का जो उच्चतर स्तर होगा फंड वैल्यू उसी पर आधारित रहेगी या पॉलिसी अवधि खत्म होने के समय जो भी एनएवी अधिकतम होगी वह ग्राहक को मिलेगी। इसके साथ ही दुर्घटना हित लाभ भी इसके तहत मिलेगा। पॉलिसी में न्यूनतम प्रीमियम तीन वर्ष के लिए 20 हजार रुपये (ईसीएस प्रीमियम के अतिरिक्त), ईसीएस में यह दो हजार रुपये प्रति माह होगी। वहीं सिंगल प्रीमियम भुगतान के लिए प्रीमियम कम से कम 40 हजार रुपये है। यह पॉलिसी 10 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु समूह के लिए उपलब्ध है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt