|
||||||||||
Kshetreeya
Bhopal-Indore Bhopal-Indore दो
साल पहले पेट्रोल और प्रदूषण रहित बाइक सेंगमेंट में उतरने वाली हीरो इलेक्ट्रिक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र में अपना डीलर नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है जिसके तहत कंपनी मप्र, छग, राजस्थान, महाराष्ट्र में अपनी मौजूदा डीलर संख्या को दुगना करने के साथ ही हर डीलर क्षेत्र में नए सब डीलर बनाएगी। साथ ही कंपनी इन चारों प्रदेशों में अपने मौजूदा कारोबार को भी दोगुना करने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के टेरीटरी हेड (सेल्स) बीएस गौतम ने बताया कि मप्र एवं राजस्थान दोनों ही प्रदेशों में कंपनी के 12-12 डीलर्स है। नई विस्तार योजना के तहत मप्र में 6 एवं राजस्थान में 4 नए डीलर्स नियुक्त करेगी जिसके तहत मप्र के इंदौर, ग्वालियर, सतना, सागर, कटनी, टीकमगढ़ एवं राजस्थान के उदयपुर, कोटा, भरतपुर, भीलवाड़ा में कारोबार नए डीलर बनाएगी।
वहीं मौजूदा डीलरों के तहत नए सब डीलर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीलर के लिहाज से कंपनी ने शहरों को ए,बी, सी तीन श्रेणियों में बांटा है जिसके तहत ए श्रेणी में डीलर की बनने के लिए दो लाख रुपये सिक्योरिट डिपॉजिट एवं बी, सी श्रेणी के लिए 1-1लाख रुपये सिक्योरिट डिपॉजिट के अलावा अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। वे कहते हैं कि कंपनी गाड़ी की बिक्री पर डीलर को 8 प्रतिशत मार्जिन एवं सब डीलर को डीलर के मार्जिन का 50 फीसदी हिस्सा देती है, जबकि स्पेयर पार्ट्स पर अधिकतम 20 प्रतिशत का प्रॉफिट रहता है।
कंपनी के ग्रोथ रट और ग्राहकों के रिस्पांस के बार में गौतम ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में इलेक्ट्रिक बाइक के प्रति मप्र राजस्थान के लोगों का रुझान कम है। अभी कंपनी 1 फीसदी ग्रोथ रट के साथ मप्र एवं राजस्थान में 1200-1200 गाड़ी हर साल बेच रही है। वे बताते हैं कि अन्य राज्यों की तुलना में इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री के मामले में दिल्ली सबसे आगे है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक पर वैट कर से छूट होने के साथ सब्सिडी भी है, जिसके चलते अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत में बड़ा अंतर रहता है। उन्होंने बताया कि इस समय लो स्पीड में कंपनी का ओप्टीमा प्लस एवं हाई स्पीड में ई-स्प्रिंट मॉडल लोकप्रिय है। नए वित्तीय वर्ष में कंपनी बिक्री एवं ग्रोथ रट बढ़ाने के लिए विस्तार प्लान पर जोर दे रही है। इसके लिए कंपनी ने फरवरी में नई वारंटी स्कीम भी लांच की है।
mradulk.jain@businessbhaskar.net
छग में 4, महाराष्ट्र में 10 नए डीलर
छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के टेरीटरी हेड विपिन शर्मा ने बिजनेस भास्कर को बताया कि विस्तार योजना के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं रायगढ़ में नया डीलर नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। अभी छत्तीसगढ़ में सिर्फ बिलासपुर में ही कंपनी का डीलर है। वहीं महाराष्ट्र में अमरावती,नासिक, जलगांव, आदि में 10 नए डीलर बनाएगी है। मौजूदा समय में महाराष्ट्र में कंपनी के 10 डीलरों का नेटवर्क है। इन दोनों प्रदेशों में कंपनी की सेल एवं ग्रोथ रट के बार में शर्मा ने कहा कि कंपनी दोनों ही प्रदेशों में शुरुआती के समय सेल काफी अच्छी थी, लेकिन बाद में मामूली गिरावट के साथ सेल 20-25 गाड़ी प्रति डीलर प्रति साल पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि नेटवर्क बढ़ने से कंपनी की सेल भी बढ़ेगी।
बात पते की
दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक पर वैट में छूट के साथ सब्सिडी भी है, जिसके चलते दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक बहुत सस्ता है।