Google
HomeCommodity Kaarobar Commodity Kaarobar

बीटी बैंगन पर फैसला जनमत के अनुरूप होगा

[an error occurred while processing this directive]

कोच्चि/बंगलुरू बीटी बैंगन के समर्थकों और विरोधियों के बीच में फंसे केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि बीटी बैंगन व्यावसायिक खेती को अनुमति देने का फैसला करना आसान काम नहीं होगा लेकिन सरकार का फैसला आम लोगों की भावना के अनुरूप ही होगा। उन्होंने कहा कि फैसले को लेकर बेताबी से इंतजार कर रहे लोगों में से किसी को अभी खुश होने की जरूरत नहीं है। अभी यह कहना मुश्किल है कि फैसला क्या होगा। हालांकि केंद्र का फैसला आने से पहले ही कर्नाटक ने भी उत्तराखंड की राह पर चलते हुए बीटी बैंगन की खेती पर रोक लगाने का फैसला किया है। रमेश ने संवाददाताओं से बातचीत में इस बात के पर्याप्त संकेत दिये कि फैसला लेने से पहले वे मुश्किल में फंसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जनमत के प्रति संवेदनशील होना होगा और विज्ञान के प्रति जवावदेह बनना होगा। हमें उपभोक्ताओं, उत्पादकों और जैव विविधता की सुरक्षा के प्रति चिंतित लोगों के हितों की ओर ध्यान देना होगा। (प्रेट्र)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt