Google
HomeCommodity Kaarobar Commodity Kaarobar

सीजन में आलू सबसे सस्ते भाव पर

रबी सीजन की सप्लाई होने से आलू की थोक कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। दिल्ली में आलू घटकर 400 रुपये और आगरा में 300 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। अनुमान है कि मौजूदा भाव सीजन के सबसे निचले स्तर पर आ चुके हैं। कारोबारियों के मुताबिक चालू माह के अंतिम सप्ताह से आलू कोल्ड स्टोर में रखे जाने की संभावना है। इससे आलू के मूल्य को समर्थन मिलने लगेगा। हालांकि इस साल आलू की पैदावार पिछले सीजन के मुकाबले अधिक है।



राष्ट्रीय राजधानी की फल एवं सब्जी मंडी आजादपुर में एक माह के दौरान आलू के दाम 500-550 रुपये से घटकर 400-450 रुपये प्रति क्विंटल और उत्तर प्रदेश की आगरा मंडी में इस दौरान आलू की कीमतें 420 रुपये से घटकर 300 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुकी हैं। पोटेटो ऑनियन मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा ने बिजनेस भास्कर को बताया कि उत्तर प्रदेश से रबी सीजन वाले आलू की सप्लाई होने लगी है। इस वजह पिछले एक माह के दौरान इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इन दिनों में मंडी में करीब 70 ट्रक आलू की सप्लाई उत्तर प्रदेश लाइन से हो रही है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी आलू की सप्लाई हो रही है। मंडी में आलू की कुल सप्लाई 110 ट्रकों की है।



कारोबारियों के मुताबिक आने वाले में सप्लाई में और बढ़ोतरी है, लेकिन इससे कीमतों में नरमी के आसार नहीं है। शर्मा का कहना कि चालू माह के अंतिम सप्ताह के दौरान के आलू कोल्ड स्टोर में जाने लगेगा। इस वजह से बाजार में सप्लाई बढ़ने के बावजूद इसके मूल्यों में गिरावट के आसार नहीं है, बल्कि इसके मूल्यों में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। दरअसल कोल्ड स्टोर में आलू जाने पर इसके मूल्यों में वृद्धि होती है। पिछले साल आलू के दाम कोल्ड स्टोर जाने पर काफी बढ़ गए थे, लेकिन इस बार पैदावार अधिक रहने के कारण पिछली बार की तरह मूल्यों में इजाफा नहीं होगा। सीजन 2009-2010 के दौरान आलू की पैदावार भ्त्न बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान कुल 327 लाख टन आलू का उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले सीजन में यह आंकडा़ करीब 314 लाख टन था। बीते साल आलू के दाम काफी मिलने की वजह से किसानों ने ज्यादा बुवाई की।
sg.ramveer@businessbhaskar.net





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt