Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

किशनगढ़ हाईवे की निविदा शीघ्र

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले कुछ महीनों के दौरान राजस्थान में किशनगढ़ से उदयपुर होते हुए अहमदाबाद तक छह लेन के राजमार्ग की मेगा परियोजना को अवार्ड कर देगा। इसके लिए निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ कोटा से झालावाड़ और झालावाड़ से ब्यावर तक की राजमार्ग परियोजना पर भी वित्त वर्ष 2010-11 में काम शुरू हो जाने की संभावना है। एनएचएआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजना (एनएचडीपी) के पांचवे चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8, 76, 79 और 79ए पर किशनगढ़-उदयपुर-अहमदाबाद मेगा प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो गई है।

यही नहीं, एनएचएआई ने इस पर आवश्यक होमवर्क भी पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक 558 किलोमीटर के इस राजमार्ग खंड को छह लेन में विकसित करने के लिए करीब 4,284 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। इनमें से करीब 3,242 करोड़ रुपये राजस्थान में ही खर्च होंगे। सूत्रों के मुताबिक एनएचडीपी के तीसरे चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर कोटा से झालावाड़ तक सड़क के विकास के लिए भी डीपीआर और फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

करीब 98 किलोमीटर के इस राजमार्ग परियोजना को पूरी करने में 353.98 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसे भी अगले वित्त वर्ष के दौरान अवार्ड कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर ही झालावाड़ से ब्यावर तक के 71 किलोमीटर का हिस्सा यूं तो एनएचडीपी के चौथे(बी) चरण का हिस्सा है, लेकिन उस पर भी आगामी वित्त वर्ष के दौरान ही कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक इसके लिए कंसलटेंट की अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है। आगामी वर्ष के दौरान इसे भी अवार्ड करने का लक्ष्य तय किया गया है। एनएचएआई ने हाल ही में राजस्थान की 1854.87 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को अवार्ड किया है। एनएचडीपी के तीसरे चरण की इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर किशनगढ़ से ब्यावर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर जयपुर से टोंक होते हुए देवली और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर जयपुर से रिंगस तक की सड़कें शामिल हैं।

परियोजना कोटा से झालावाड़ और झालावाड़ से ब्यावर तक की राजमार्ग परियोजना पर भी वित्त वर्ष 2010-11 में काम शुरू हो जाने की संभावना एनएचडीपी के पांचवे चरण के अंतर्गत किशनगढ़-उदयपुर-अहमदाबाद प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार







अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt