Google
HomeCorporate Corporate

ग्रामीण जीवन बेहतर करने निकली हैंडिगो

ग्रामीण इलाकों के बाशिंदों को मोबाइल पर विभिन्न जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हैंडिगो ने शुरूआत कर दी है। वैल्यू एडिड सर्विस देने वाली इस कंपनी ने ग्रामीण लोगों की जरूरत के हिसाब से विभिन्न उत्पाद तैयार किए हैं, जो मोबाइल पर इंट्रेक्टिव वॉयस रेस्पांस (आईवीआर) के जरिए ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।



हैंडिगो की इवेंट्स एंड प्रमोशन मैनेजर नेहा त्यागी ने बताया कि कंपनी ने बेहतर जिंदगी नाम से ग्रामीण इलाकों के मोबाइल ग्राहकों के लिए वेल्यू एडिड सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी ने यह सेवाएं आठ श्रेणियों में शुरू की हैं। यह सभी सेवाएं मोबाइल ग्राहक 55678 डायल कर आईवीआर तकनीक की मदद से अपनी स्थानीय भाषा में सुन सकते हैं। कंपनी कृषि, कमोडिटी भाव, मौसम की जानकारी, मछली पालन, पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्रामीण फाइनेंस और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां अपने ग्राहकों को मुहैया करा रही है।



त्यागी ने बताया कि कंपनी फिलहाल यह सुविधा 19 स्थानीय भाषाओं में मुहैया करा रही है। कंपनी को इन सभी सेवाओं में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के ग्राहकों से सबसे अच्छा समर्थन मिला है।
कंपनी ने फिलहाल इन सेवाओं को मुहैया कराने के लिए पूरे भारत में भारती एयरटेल लिमिटेड के साथ करार किया है। देश भर के एयरटेल के ग्राहक इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, कंपनी ने उत्तर प्रदेश में आइडिया सेल्यूलर के साथ भी करार किया है।



बकौल त्यागी, कंपनी कई अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों से भी बातचीत कर रही है। जल्द ही एक-दो अन्य ऑपरेटरों के ग्राहक भी इन सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी ने हर श्रेणी की सेवाओं के लिए विभिन्न सरकार और गैर-सरकारी संस्थाओं से समझौते किए हैं। इसके अलावा कमोडिटी भाव के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न मंडियों से रेट लिए जाते हैं। कंपनी की अपनी टीम भी है जो राज्यों से विभिन्न जानकारियां एकत्र करती है। इस सेवा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को तीन पैक मुहैया कराए गए हैं। 10 रुपये में ग्राहक 10 दिन, 20 रुपये में 20 दिन और 30 रुपये में 30 दिन इन सेवाओं का ग्राहक फायदा उठा सकते हैं।
rakshit.s@businessbhaskar.net





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt