Google
HomeCorporate Corporate

एचडीएफसी बैंक बढ़ाएगा ऑनलाइन डोनेशन

[an error occurred while processing this directive]

निजी क्षेत्र के दूसरी सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी धार्मिक दान की ऑनलाइन सुविधा का विस्तार करेगी। इस बाबत बैंक ने कहा कि वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के अलावा और भी कई धार्मिक मंदिरों के साथ समझौता करेगी। बैंक के कंट्री हेड ए.राजन ने कहा कि जो लोग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर किसी कारणवश नहीं जा सकते, वे बैंक की वेबसाइट के जरिए आसानी से वहां के लिए दान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंक फिलहाल 37 धार्मिक स्थलों के लिए ऑनलाइन डोनेशन की सुविधा मुहैया कराती है, जिसका विस्तार किया जाएगा।



बैंक ने उडुपी के कृष्ण मंदिर और तिरुपति मंदिर के अलावा भी कई धार्मिक स्थलों को इसमें जोड़ेगी। यह ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। बकौल राजन, बैंक जल्द ही वेबसाइट के अलावा डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किसी भी बैंक के जरिए डोनेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। राजन ने बताया कि बैंक की यह पहल दो साल पहले शुरू हुई थी। इसका दायरा बढ़ाकर इसमें धार्मिक ट्रस्ट के अलावा चर्च और गुरुद्वारे भी शामिल किए जाने हैं। बैंक के करीब 2 हजार से ज्यादा ग्राहक हर महीने वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान देते हैं। इनमें करीब 8 से 10 फीसदी ग्राहक एनआरआई हैं। बैंक इसके तहत अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी पूरा कर रहा है। उनके मुताबिक बैंक ने इस माध्यम से पिछले 15 महीनों के दौरान 1 करोड़ रुपये की राशि दान की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt