Google
HomeCommodity Kaarobar Commodity Kaarobar

मक्का के भाव में मिश्रित रुख रहा

[an error occurred while processing this directive]

मंडियों में उपलब्धता बढ़ने के कारण बीते सप्ताह मक्का के भाव में मिश्रित रुख रहा। देश की मंडियों में औसत भाव 930 रुपये प्रति क्विंटल रहे। अमेरिकी ग्रेन काउंसिल के भारत में प्रतिनिधि अमित सचदेव के अनुसार पूरे देश में मक्का के भाव पिछले सप्ताह भर में सिर्फ 1.8 फीसदी बढ़े। औसत भाव 930 रुपये प्रति क्विंटल रहे। हालांकि मक्का के दाम पिछले साल से करीब 11 फीसदी ऊपर चल रहे हैं। आंध्र प्रदेश में भाव 2.8 फीसदी सुधरकर 863 रुपये, महाराष्ट्र में भाव 0.76 फीसदी सुधरकर 968 रुपये और राजस्थान भाव 0.8 फीसदी सुधरकर 880 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। दूसरी ओर गुजरात, कर्नाटक और यूपी में मक्का के दाम में गिरावट दर्ज की गई। गुजरात में 3.9त्न की गिरावट के बाद भाव 978, कर्नाटक में 1.3त्न गिरावट के साथ 856 रुपये और उत्तर प्रदेश में 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद भाव 1006 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt