Google
HomeKshetreeyaNew Delhi New Delhi

सबसे ज्यादा घुमावदार मेट्रो लाइन गुड़गांव में बनी

दिल्ली मेट्रो ने गुड़गांव में इफ्को चौक के नजदीक महरोली-गुड़गावं रोड के बगल से गुजर रही मौजूदा बिल्डिंग को बचाने के लिए अपने ऊपरगामी सेक्शन पर सबसे घुमावदार ब्रॉडगेज लाइन बनाई। इस सेक्शन पर खंभा नंबर 125 से 137 के बीच 282.02 मीटर के रेडियस के साथ बेहद घुमावदार वक्र लाइन बनाई और नए युग की संपूर्ण एलेवेटेड रेल लाइन पर यह सबसे कम घुमावदार है। आम तौर पर किसी भी घुमावदार लाइन का रेडियस माप 300 मीटर से अधिक ही होता है।



डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि महरोली-गुड़गांव रोड से लगी मेट्रो लाइव की दूसरी लाइन की तरफ पहले से ही कई कॉमर्शियल मॉल और रिहायशी इमारतें थीं जिनको बचाना मेट्रो कंपनी के लिए बड़ी चुनौती थी। इस रोड से मेट्रो लाइन निकालकर सड़क के दोनों ओर बहुत बड़ी आबादी को लाभ पहुंचाना भी लक्ष्य था।



दिल्ली मेट्रो रे गुड़गांव सेक्शन में निर्माण के लिए तीन लांचर का इस्तेमाल किया गया और इस भीड़ भरे इलाके में हादसों को टालते हुए धीमी गति और सावधानी के साथ मेट्रो की घुमावदार लाइन बनाई गई। गुड़गांव की मेट्रो लाइन पर मेट्रो का परिवहन इस साल जून में शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय-गुड़गांव कोरिडोर में करीब 7 किलोमीटर का हिस्सा एलेवेटेड है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt