Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

फरीदाबाद में लगेगा कचरा ट्रीटमेंट प्लांट

[an error occurred while processing this directive]

हरियाणा सरकार भूजल, तरल और ठोस कचरे के प्रबंधन और ट्रीटमेंट के लिए फरीदाबाद के पाली में ट्रीटमेंट स्टोरेज व डिस्पोसल फैसीलिटी प्लांट लगाने जा रही है। इसकी पहली इकाई मार्च और दूसरी इकाई सितंबर 2010 में शुरू हो जाएगी। वित्त, सिंचाई और वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह जानकारी कहा कि सरकार द्वारा वैज्ञानिकों के परामर्श से बनाए गए मापदंडों के आधार पर कचरे का प्रबंधन और ट्रीटमेंट करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में निरंतर उद्योगों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते हम सबको मिलकर उनसे निकलने वाले जहरीले कचर के प्रबंधन के बारे में ठोस कदम उठाने होंगे।



यादव ने कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद, गुडगांव, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत में सबसे अधिक उद्योग हैं। इन सभी जगहों में पानीपत ऐसा शहर है जहां के रंगाई उद्योगों से अत्याधिक प्रदूषण होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जैसा प्लांट पानीपत में भी लगाया जाना चाहिए । हरियाणा सरकार द्वारा औद्योगिक शहरों यमुनानगर, सोनीपत, बहादुरगढ, पानीपत, फरीदाबाद आदि में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई शहरों में प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। और आने वाले समय में चार अन्य शहरों में ये प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt