Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

हाईटेक होगी राशन वितरण प्रणाली

[an error occurred while processing this directive]

राशन वितरण प्रणाली को हाईटेक बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा को पायलेट परियोजना के लिए चुना है। इस परियोजना पर 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बारे में जानकारी हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली को इस प्रकार से व्यवस्थित किया जायेगा कि हर लाभार्थी को पूरा राशन मिले । उन्होंने कहा कि यह परियोजना जीपीएस प्रणाली से जुड़ी होगी।



सुरजेवाला ने बताया कि इस परियोजना के बारे में हरियाणा सरकार और केन्द्र के बीच विचार विमर्श हो चुका है। हरियाणा ने सुझाव दिया है कि राशन वितरण प्रणाली में पहले डी-डूप्लीकेशन किया जाये ताकि एक व्यक्ति का राशन कार्ड एक ही जगह पर बना हो। इसके बाद लाभार्थी की आंखों का स्कैन किया जाएगा। लाभार्थी परिवार के तीन सदस्यों के फिंगरप्रिन्ट भी लिए जायेंगे जिनका मिलान राशन प्राप्त करते समय किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि पायलेट परियोजना का विस्तार खाका तैयार किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि इस परियोजना की शुरूआत 25 फरवरी को दो दुकानों से की जायेगी और इसके बाद इसे प्रदेश के तीन जिलों में पहले लागू किया जायेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह परियोजना पूरे प्रदेश में लागू होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 52 लाख राशनकार्ड धारक हैं जिनमें से 13.5 कार्ड धारक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हैं। इनके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर सब्सिडी देकर सस्ता राशन उपलब्ध कराती है लेकिन खांमियों के चलते लाभार्थी वंचित रह जाते हैं। इन खांमियों को दूर करने के लिए ही हरियाणा को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt