|
||||||||||
जीवन
बीमा कंपनियां अब धीरे-धीरे ग्राहकों को सीधे अपने उत्पाद बेचने की दिशा में भी काम कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई जीवन बीमा कंपनियों ने अच्छी खासी संख्या में ऑन लाइन बीमा उत्पादन बेचे हैं। बजाज अलायंज ने सबसे पहले आइगेन नाम का ऐसा उत्पाद लांच किया था। जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसका बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंटरनेट उत्पादों की बिक्री में और बढ़ोतरी करने के लिए कई जीवन बीमा कंपनियां कुछ और उत्पादन लांच करने पर विचार कर रही है। एगॉन रेलिगियर लाइफ ने ऐसा एक उत्पाद हाल ही में लांच किया है। जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंश्यिल जल्द ही ऐसा उत्पाद लांच करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक अभी पॉलिसी बेचने के लिए एजेंट नेटवर्क ज्यादा चलता है। जिसमें एजेंट कमीशन लेकर काम करता है। लेकिन वह पॉलिसी लेने वाले संभावित निवेशक को तो तलाशता ही है। साथ ही उसे घर जाकर सुविधाएं भी देता है। कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख अक्षय मल्होत्रा ने बताया कि इंटरनेट उत्पाद (आइगेन) का हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
पहले के मुकाबले अब हम रोजाना कुछ पॉलिसी बेच रहे हैं। इसको देखते हुए हमने एक नया उत्पाद और इस श्रेणी में उतारा है। जोकि शील्ड प्लस के नाम से है। यह आपको 170 फीसदी का रिटर्न की गारंटी देता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंश्यिल भी अगले कुछ समय में अपना वेब उत्पाद लांच करने जा रही है। कंपनी की एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से कुछ कंपनियों के वेब उत्पादों की बिक्री बढ़ी है। उसे देखते हुए हम भी इस तरह के उत्पादों को लांच करने पर काम कर रहे हैं। एगॉन रेलिगेयर के सीईओ राजीव जमखेडकर ने बिजनेस भास्कर को बताया कि कंपनी ने पिछले महीने ही आईटर्म नाम से पहला वेब उत्पाद लांच किया है। जिसको खरीदने में ग्राहकों को किसी तरह का कमीशन नहीं देना होता। इसलिए ग्राहकों का इस उत्पाद को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मैक्स न्यूयार्क के वीपी अभिनव राहुल ने बताया कि कंपनी का इस श्रेणी में उतरने का अभी कोई इरादा नहीं है। दरअसल बीमा उत्पाद बेचने का यह रास्ता उन उत्पादों के लिए ही ठीक है।