Google
HomeCorporate Corporate

प्रेसमियान रविन के 51 फीसदी हिस्से पर काबिज

[an error occurred while processing this directive]

इटली हाई-टेक्नोलॉजी केबल एंड सिस्टम कंपनी प्रेसमियान ने पुणो की रविन केबल्स की 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह सौदा 200 करोड़ रुपये में किया गया है। बाकी का 49 फीसदी हिस्सा मौजूदा प्रवर्तकों के पास ही रहेगा। यह जानकारी इस सौदे की कानूनी एवं कर सलाहकार रही निशिथ देसाई एसोसिएट्स ने दी।



कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक यह अधिग्रहण कुछ ही दिन पहले हुआ है, लेकिन इसकी अधिग्रहण राशि की घोषणा अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है। रविन केबल्स भारत और मध्य पूर्व के बाजारों में अपनी विस्तार योजना पर फोकस करगी। इन बाजारों में कंपनी उच्च तकनीक के स्पेशल इंडस्ट्रियल केबल्स का निर्माण करेगी। इस अधिकारी के मुताबिक रविन केबल भारत में अग्रणी पावर केबल निर्माता है और इसकी भारत के साथ-साथ यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में भी निर्माण सुविधा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt