Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

महंगाई उपाय का असर चंद दिन में

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मूल्यवृद्धि पर काबू पाने के उपायों का असर अगले चंद हफ्तों में नजर आने लगेगा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बताया कि मूल्यवृद्धि पर काबू पाने के मकसदस से ही आयोजित पार्टी कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्होंने ऐसा आश्वासन दिया है। बैठक में मूल्यवृद्धि मामले पर कृषि मंत्री शरद पवार की कांग्रेस नेताओं ने जमकर खिंचाई की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने की जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सलाह से आवश्यक कदम उठाए गए हैं और इसका परिणाम अगले कुछ हफ्तों में दिखने लगेगा। पवार को साफ-साफ संदेश देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि मंत्री ने मूल्यवृद्धि रोकने के बजाय मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का प्रयास करते हुए इसे हवा दी है। कांग्रेस-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने मूल्यवृद्धि पर काबू पाने के उपाय बताए। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि हमें बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के कदम उठाने और जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने को कहा गया है। बैठक में तेलंगाना का भी मुद्दा उठा। गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि श्रीकृष्ण समिति के कार्यकाल के संबंध में जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा।



मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण नहीं कर पाने को लेकर सरकार लगातार हमले झेल रही है और ऐसे में इस वर्ष कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की यह पहली बैठक है। आज की बैठक मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली शनिवार की बैठक के परिप्रेक्ष्य में बुलाई गई। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में महंगाई के अलावा इसी महीने के आखिर में केंद्रीय बजट पेश किए जाने को लेकर राय मशविरा किया जाएगा। हाल के महीनों में मूल्यवृद्धि पर कृषि मंत्री शरद पवार लगातार निशाने पर रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस नेता भी कहने लगे कि एनसीपी नेता ने इस पर काबू के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt