|
||||||||||
Commodity Kaarobar Commodity Kaarobar नई दिल्ली नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ने हल्दी के वायदा कारोबार पर मार्जिन दस फीसदी घटाने का फैसला किया है। चार फरवरी से प्रभावी रेट के अनुसार निवेशकों को 24.63 फीसदी मार्जिन हल्दी वायदा सौदों पर जमा करनी होगी।
अभी तक 34.63फीसदी मार्जिन देय था। एक्सचेंज के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफीसर विजय कुमार ने बताया कि हल्दी में निवेशकों की रुचि बढ़ाने के लिए मार्जिन घटाने का फैसला किया गया है। हाजिर में हल्दी महंगी होने के साथ वायदा में भी जबर्दस्त तेजी आने के बाद हल्दी पर मार्जिन कई चरणों में बढ़ाया गया था। वायदा में हल्दी की खरीद नियंत्रित करने के मकसद से मार्जिन बढ़ाया गया था।