Google
HomeCommodity Kaarobar Commodity Kaarobar

विदेश की हल्की मांग से ऑयलमील निर्यात गिरा

[an error occurred while processing this directive]

चीन और कोरिया देशों कई देशों से कमजोर मांग निकलने के कारण जनवरी में भारत से ऑयलमील का निर्यात काफी गिर गया। इस दौरान ऑयलमील निर्यात 32 फीसदी घटकर 3.84 लाख टन रहा। जनवरी माह के दौरान सोयामील का भी निर्यात 51 फीसदी कम रहा। इसकी वजह भारतीय सोयाबीन के महंगा होने से सोयामील की मांग कम होना है।



सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीईए) के मुताबिक मूल्य के लिहाज से जनवरी में ऑयलमील निर्यात 40 फीसदी कम रहा। इस दौरान 583 करोड़ रुपये की ऑयलमील का निर्यात किया गया। चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर को छोड़कर हर महीने ऑयलमील के निर्यात में गिरावट आई है। यह गिरावट 64 फीसदी तक रही। एसोसिएशन के अनुसार विदेश से मांग कम होने के कारण निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अप्रैल से जनवरी तक दस माह के दौरान निर्यात 42 फीसदी गिरकर 26.7 लाख टन (4,363 करोड़ रुपये) रहा। पिछले साल इस दौरान 46.39 लाख टन (7,004 करोड़ रुपये) ऑयलमील का निर्यात किया गया था। चीन ने दस माह कुल 2.83 लाख टन ऑयलमील आयात की। उधर सोयाबीन प्रोसेसर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकडों के अनुसार जनवरी माह के दौरान 2.74 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ। पिछले साल जनवरी में 5.5 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ था।



चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक सोया खली का निर्यात करीब 52 फीसदी घटकर 17.47 लाख टन रह गया है। सोपा के मुताबिक चालू वर्ष के जनवरी महीने में वियतनाम को करीब 80 हजार टन, दक्षिण कोरिया को करीब 65 हजार टन, चीन को करीब 50 हजार , जापान को करीब 47 हजार, इंडोनेशिया को करीब 32 हजार और थाईलैंड को करीब 10 हजार टन खोया खली निर्यात हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt