Google
HomeCommodity Kaarobar Commodity Kaarobar

गेहूं और दलहन की बुवाई बढ़ी

चालू रबी बुवाई सीजन में गेहूं की बुवाई 1.71 लाख हैक्टेयर और दलहनों की बुवाई 7.80 लाख हैक्टेयर बढ़ गई है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बुवाई आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में 277.58 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 275.87 लाख हैक्टेयर में ही हुई थी। दलहनों की बुवाई भी अभी तक 137.35 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 129.55 लाख हैक्टेयर में ही बुवाई हुई थी। मौसम भी अभी तक फसलों के अनुकूल बना हुआ है इसलिए उम्मीद है कि चालू रबी में गेहूं के साथ दलहनों का उत्पादन भी बढ़ने की संभावना है।



रबी धान की रोपाई अभी तक 22.61 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक 23.75 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी। इसी तरह से मोटे अनाजों की बुवाई चालू रबी सीजन में पिछले साल की तुलना में करीब 4.82 लाख हैक्टेयर घटी है। अभी तक देश में मोटे अनाजों की बुवाई केवल 62.99 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 67.01 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी। रबी तिलहनों की बुवाई में भी पिछले साल के मुकाबले 5.65 लाख हैक्टेयर घटी है। चालू रबी में तिलहनों की कुल बुवाई अभी तक 88.92 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है। पिछले साल इस समय तक 94.59 लाख हैक्टेयर में तिलहनों की बुवाई हो चुकी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt