Google
HomeKshetreeyaNew Delhi New Delhi

हाईवे की धीमी गति से छत्तीसगढ़ नाराज

[an error occurred while processing this directive]

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं की धीमी गति और परियोजना में स्वीकृति देने में ढिलाई पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय को आड़े हाथों लिया है।
परिवहन विकास परिषद की 32 वीं बैठक के दौरान अग्रवाल ने रायपुर फोर लेन परियोजना को जोर शोर से उठाया। उन्होंने राजमार्ग मंत्री कमलनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक केंद्र को 314.92 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा है।



केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इनमें से महज 3.6 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ही स्वीकृति दी है। अग्रवाल का कहना था कि छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय सड़क निधि से स्वीकृति 49 परियोजनाओं में से 33 पूरे हो चुक हैं। यही नहीं, केन्द्रीय सड़क निधि की सारी राशि का उपयोग कर लिया गया है। तब भी राज्य के साथ भेद भाव किया जा रहा है।



उनका कहना था कि राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित 927 किलोमीटर सड़कों के 1548 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। इस वजह से नक्सली इलाकों में आधारभूत संरचनाओं के विकास में बाधा उपस्थित होती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt