Google
HomeKshetreeyaBhopal-Indore Bhopal-Indore

प्रतियोगी किताबों की बिक्री में 50प्रतिशत इजाफा

आर्थिक सुस्ती का साया दूर होते ही नई नौकरियों की बहार आने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काम आने वाली किताबों की बिक्री में भी 20 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें छापने वाले पब्लिशर्स एवं बुक सेलर्स का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार सरकारी क्षेत्र में भर्तियों की भरमार है।



इसमें खासकर बैंकिंग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियां निकली हैं जिसके चलते पिछले कुछ महीनों के दौरान उनके कारोबार में 20 से 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अरिहंत पब्लिकेशन लिमिटेड, मेरठ के एरिया सेल्स मैनेजर प्रदीप गुप्ता ने बिजनेस भास्कर को बताया कि भोपाल और ग्वालियर रीजन में 2007-08 से 2008-09 के दौरान कंपनी की सेल 88 लाख रुपये तक बढ़ी है। इस आधार पर कंपनी के सालाना कारोबार में 50 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दिखाई देती है। वे कहते हैं कि यही स्थिति पूर भारत भर में है। अब नए साल की शुरुआत से सरकारी एवं निजी दोनों ही क्षेत्रों में नई भर्तियों की बहार आई हुई है, जिसके चलते इस साल कंपनी का प्रदर्शन और भी बेहतर रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रोफेशनल कोसरे के एंट्रेंस की तैयारी से संबंधित अरिहंत प्रकाशन की करीब 600 किताबें बाजार में हैं।



प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के आधार पर 55 से 60 करोड़ का सालाना कारोबार करने वाले उपकार प्रकाशन प्रा. लिमिटेड आगरा के एमडी महेन्द्र जैन बताते हैं कि युवाओं में जिस तेजी से प्रोफेशनल्स कोर्सेज के प्रति रुझान बढ़ रहा है। उसी के अुनपात में कंपनी का कारोबार भी बढ़ा है। वे बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर ग्रुप की प्रतियोगिता दर्पण पत्रिका भारत की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पत्रिका है। उन्होंने बताया कि बीते साल की तुलना में इस साल कंपनी का कारोबार करीबन 20 प्रतिशत तक बढ़ा है। इसमें ज्यादा डिमांड उत्तरी राज्यों से है।



मप्र छत्तीसगढ़ में भी कंपनी की मांग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। जैन बताते हैं कि उपकार प्रकाशन के तहत कंपनी की 25 से ज्यादा किताबें बाजार में हैं, वहीं उनकी प्रतियोगिता दर्पण से संबंधित 5 अन्य पत्रिकाएं भी हैं। वे कहते हैं कि बैंकिंग, यूपीएससी, एमपी पीएससी सहित कई अन्य भर्तियां एवं प्रोफेसनल कोर्सेस से संबंधित परीक्षाएं हैं जिसके चलते आने वाले दिनों में भी उपकार का कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के विक्रेता विजय बुक स्टॉक के दीपक विजयवर्गीय बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सरकारी क्षेत्र में बढ़ी मात्रा में सरकारी भर्तियां खुली हैं। खासकर बैंकिंग सेक्टर में बड़ी मात्रा में भर्तियां निकलने से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों की मांग बढ़ी है।



वे बताते हैं कि सरकारी क्षेत्र में भर्तियों एवं प्रोफेशनल कोर्सेज में एंट्रेस के लिए जनवरी से मई के दौरान 50 से भी च्यादा परीक्षाएं हैं जिसके चलते आने वाले दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें की मांग बढ़ने के आसार हैं। विजयवर्गीय बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रतियोगी किताबों का कारोबार 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा है। इस समय बाजार में उपकार प्रकाशन, अरिहंत प्रकाशन, टाटा मेकग्राहिल, साहित्य भवन पब्लिकेशन, परफेक्ट, किरण आदि प्रकाशनों की किताबें मुख्य रूप से चलन में हैं। mradulk.jain@businessbhaskar.net





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt