|
||||||||||
Kshetreeya
Bhopal-Indore Bhopal-Indore इंटीरियर और लाइफ स्टायल से जुड़े प्रोडैक्ट बनाने वाली कंपनी रोजबीज इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहला एक्सक्लूसिव रिटेल शोरूम की शुरूआत की। कंपनी की छत्तीसगढ़ सहित दूसरे हिस्सों में नेटवर्क विस्तार की योजना है। 2008 में कारोबार शुरू करने के बाद कंपनी अब तक पंजाब, गुजरात, प.बंगाल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, कर्नाटक आदि राज्यों में 100 से ज्यादा शोरूम खोल चुकी है। रायपुर में शोरूम का उद्घाटन के दौरान रोजबीज के निदेशक निखिल सेन ने कहा कि रोजबीज का इरादा होम फर्निशिंग के क्षेत्र में लक्जरी और कम कीमतांे के उत्पादों के बाजार के बीच की खाई को भरना है।
उन्होंने कहा कि रोजबीज का उद्देश्य उपभोक्ताओं को लक्जरी उत्पाद बाजिब दामों पर उपलब्ध कराना है। रोजबीज के पास महिलाओं की अभिरूचि के उत्पादों की लंबी रेंज है। इस साल के अंत तक देश भर में लगभग 200 स्टोर खोलने की कंपनी की योजना है।
सेन ने कहा कि संगठित क्षेत्र में भारतीय रिटेल बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसके 2015 तक 1200 करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। अभी इस बाजार में होम फर्निशिंग और डेकोर की भागीदारी न के बराबर है। जिसमें रोजबीज का लक्ष्य संगठित रिटेल बाजार में अपनी जगह बनाने का है।