Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

वेलेंटाइन डे का लाभ लेने क्लीयरेंस सेल की धूम

वेलेंटाइन डे को कैश करने के लिये कंपनियां दोहरा फायदा लेने की तैयारी में जुट गई हैं। इसके तहत गारमेंट्स पर 75 से 85 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। जिसका फायदा यह है कि कंपनियां अपने सर्दियों के परिधानों को स्टोर्स से निकालना चाह रही हैं। इसके अलावा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये कंपनियां गिफ्ट देने के लिए भी आगे आ रही हैं। कंपनियों के मुताबिक वित्त वर्ष का अंतिम चरण होने के चलते वे अपने कारोबार को भी बढ़ाना चाहती हैं।



वीमार्ट के एमडी ललित अग्रवाल के मुताबिक कंपनी की तरफ से वेलेंटाइन डे पर युवाओं को आकर्षित करने के लिये कई तरह की स्कीमें दे रही हैं। इसके तहत कंपनी बेस्ट वी मार्ट का मैसेज लिखने वाले ग्राहक को विशेष गिफ्ट हैंपर देंगे। सर्दियों के परिधानों पर 50+10 फीसदी तक की छूट दे रही है। वहीं फुल स्लीव गारमेंट्स पर 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा दूध उत्पादों और परफ्यूम पर भी छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह स्कीम कंपनी के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी।



एसलाइन एपेरल के एमडी ओमेश सहगल के मुताबिक कंपनी वेलेंटाइन डे को लेकर सर्दियों के परिधानों पर 75 फीसदी तक की फ्लैट छूट दे रही है। अगला सप्ताह शुरु होने के साथ ही कंपनी के सभी शो रुम्स पर यह छूट उपलब्ध रहेगी। कंपनी की तरफ से वेलेंटाइन डे को लेकर पूरी तरह अभियान शुरु कर दिया गया है। कंपनी देश भर के अपने सभी 32 शो रुम्स पर यह स्कीम शुरु करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वेलेंटाइन सीजन में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। गर्मियों के परिधान संबंधी पूछे गये सवाल पर उनका कहना है कि सीजन पूरी तरह सर्दियों के परिधानों के लिये है। कैंटाविला एवं लासेंसों ब्रांड के एमडी विजय बंसल के मुताबिक कंपनी गारमेंट्स पर 80 से 85 फीसदी तक की छूट दे रही है।



कंपनी के कैंटाविला ब्रांड पर कंपनी सभी तरह के परिधानों पर 80 फीसदी की सीधी छूट दे रही है जिसमें मैन्स व लेडीज परिधान शामिल हैं। इसके अलावा लासेंसो ब्रांड पर कंपनी 85+10 फीसदी तक की छूट दे रही है। बिग बाजार लुधियाना के स्टोर इंचार्ज बुधियन विश्वास ने बताया कि बिग बाजार में सर्दियों के कपड़ों पर स्टोर में 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। यह छूट सिर्फ परिधानों पर रहेगी। छूट 21 फरवरी तक जारी रहेगी। उम्मीद है कि वेलेंटाइन डे पर अच्छा कारोबार होगा। परिधान से जुड़ी कंपनियां इस बात को स्वीकार करती हैं कि वेलेंटाइन डे पर सर्दियों के परिधानों का स्टॉक निकाला जा सकेगा। चूंकि गर्मियों के परिधानों का सीजन शुरु होने जा रहा है इसके चलते स्टोर्स में नये उत्पाद रखे जा सकेंगे।



बात पते की
कंपनियां सर्दियों के परिधानों को स्टोर्स से निकालने में जुट गई हैं और ग्राहकों को लुभाने के लिये गिफ्ट की पेशकश कर रही हैं। कंपनियों की तरफ से वेलेंटाइन डे पर पूरी तरह अभियान शुरु कर दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt