|
||||||||||
Kshetreeya
Ludhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh हरियाणा
हाउसिंग बोर्ड ने मार्च तक 2 हजार से ज्यादा सस्ते मकानों की बिक्री की पेशकश की है। इनमें ज्यादा मकान एलआईजी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के होंगे। एलआईजी मकान की अधिकतम कीमत 7.90 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस की 3.70 लाख रुपये होगी। बोर्ड के मुख्य प्रशासक अरुण कुमार ने शुक्रवार को पंचकूला में एक प्रेस कान्फ्रेंस मंे बोर्ड की कई नई स्कीमों के बार में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मकानों की कीमत 2 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट से कम बैठेगी ।
रेवाड़ी जिले के बावल में 280 और सोनीपत जिले के बराही में एचएसआईआईडीसी के इंडस्ट्रियल इस्टेट्स परिसर में 602 सस्ते मकान बेचने के लिए 19 फरवरी से आवेदन मांगे गये हैं। एलआईजी कैटेगरी के ये चार मंजिला मकान औद्योगिक श्रमिकों के लिए होंगे। बावल का मकान 7.20 लाख रुपये में और बराही के मकान की कीमत 7.90 लाख रुपये होगी। अगले 2 मार्च से हिसार के सेक्टर- 4 में ईडब्ल्यूएस के 192, बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में एलआईजी कैटेगरी के 612, सिरसा के सेक्टर-19 में 322 और करनाल में एमआईजी के 18 मकान सेक्टर-4 और इतने ही सेक्टर- 5 में बेचने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
बोर्ड की कोशिश होगी कि जून के महीने तक इन सभी मकानों के लिए मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर इन्हें अगले दो साल में तैयार कर दिया जाए। बोर्ड ने अब तक राज्य में करीब 65 हजार मकान बनाए है। इनमें करीब 42 हजार मकान ईडब्लयूएस परिवारों के लिए बनाए गए हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 3300 रुपए मासिक आय- होनी चाहिए । हिसार में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के सफल आवेदकों को मकान की कुल कीमत का 50 फीसदी कब्जा लेने से पहले और बाकी रकम बाद में 156 मासिक किस्तों में अदा करनी होगी।