Google
HomeKshetreeyaLudhiana-Patiyala-Chandigarh Ludhiana-Patiyala-Chandigarh

पंजाब मे महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल और डीजल पर चुंगी के अलावा शुक्रवार से लगे 10 फीसदी वैट सरचार्ज से पेट्रोल की कीमत 1.क्त्त रुपये और डीजल की कीमत 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से इनकी कीमत 50.भ्ब् और 32.8ब् रुपये लीटर हो गई हैं। तेल कंपनियों के मुताबिक पंजाब में औसतन रोजाना 20 लाख लीटर पेट्रोल और 70 लाख लीटर डीजल की बिक्री से उपभोक्ताओं पर सालाना 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
पंजाब में पेट्रोल पर 27.म् फीसदी और डीजल पर 8.8 फीसदी वैट है। इस पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाए जाने के बाद सरकार ने चुंगी खत्म नहीं की है। हालांकि 10 फीसदी सरचार्ज चुंगी के विकल्प के तौर पर लगाया गया है पर पेट्रोल पर एक फीसदी और डीजल पर 2 फीसदी चुंगी भी तिहर कर के रूप में जारी है। 10 फीसदी वैट सरचार्ज से राज्य को सालाना 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्ति होगी।



पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री और उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया ने पेट्रोल डीजल पर तिहर कर बार सफाई देते हुए कहा कि जहां कहीं भी सरकार करों में छूट देने में सक्षम है वो कर रही है। उन्होंने पेट्रो पदार्थो पर वैट सरचार्ज के बावजूद चुंगी न हटाये जाने का संकेत दिया।



पेट्रोल पंप एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष अशोक सचदेवा के मुताबिक पंजाब में वैट व सरचार्ज के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल 5 रुपये लीटर महंगा मिलेगा। सरकार ने वैट पर 10 सरचार्ज लागू करते समय घोषणा की थी कि पेट्रो उत्पादों पर चुंगी खत्म कर दी जाएगी इसके बावजूद चुंगी जारी है।



स्थानीय निकाय विभाग के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में मौजूदा समय में पेट्रोल पंजाब में पेट्रो उत्पादों और बिजली चुंगी ही नगर काउंसिलों और नगर निगमों की आय का मुख्य स्रोत हैं। इनके बजट का 45 से 50 फीसदी राजस्व चुंगी से ही आ रही है। चुंगी हटाये जाने के बाद पंजाब की नगर काउंसिलों व नगर निगमें एक माह भी अपने कर्मियों को वेतन नहीं दे पाएंगी।



उधर डीजल पर सरचार्ज लगने एवं लूब्रीकेंट्स पर लगे एंट्री टैक्स के विरोध में किसानों ने भी उतरने का फैसला किया है। आगामी सीजन में गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के लिये पंजाब में डीजल व अन्य लूब्रीकेंट्स पर लगे एंट्री टैक्स को मुख्य मुद्दा बनाने का फैसला किया गया है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि दिल्ली में 4 मार्च को पंजाब व हरियाणा के किसान बड़े स्तर पर रोष रैली निकालने जा रहे हैं। जिसमें कृषि की बढ़ी लागतों के चलते गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मांग उठाई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt