Google
HomeKshetreeyaNew Delhi New Delhi

मेले का मिलेगा मुफ्त टिकट

[an error occurred while processing this directive]

राजकमल प्रकाशन समूह शनिवार से राजधानी में शुरू होने वाले पुस्तक मेले में जाने के लिए निशुल्क टिकट देगा। राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इच्छुकों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रकाशन के दरियागंज स्थित आफिस पर जाना पड़ेगा। इसके लिए समूह ने पुस्तक मेले में उनके स्टाल पर जाने वाले पहले 10 पाठकों को 100-100 रुपये की पुस्तक भी उपहारस्वरूप देने का फैसला किया है।



प्रकाशन ने इस अवसर पर पिछले वर्ष की ही भांति देश के प्रसिद्ध साहित्यकारों का कैलैंडर भी प्रकाशित किया है। साथ ही, पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में आने वाले नए छात्रों से उनकी पांडुलिपि तथा उनके विचार भी आमंत्रित किए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt