Google
HomeRajkaj Rajkaj

अखिलेश को सौंपी जाए कमान : अमर

समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले अमर सिंह ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। सिंह ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि सपा प्रमुख के परिवार के लोगों को अखिलेश से सीख लेने की जरुरत है। सिंह ने कहा है कि अखिलेश बहुत ही सरल स्वभाव के मालिक हैं और तीन बार सांसद होने के बावजूद राजनीतिक कुटिलता से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश में अपने और पराए में अंतर करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी है।



अमर ने यह नया शिगूफा तब छोड़ा है जब मुलायम परिवार की ओर से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। गुरुवार को अमर ने मुलायम और अमर को संबोधित करते हुए भी ब्लॉग पर कई बातें लिखी थी और अमर को उम्मीद थी कि उनको इस पर कोई प्रतिक्रिया मिलेगी। अमर ने अखिलेश से अपना व्यक्तित्व बचाए रखने उम्मीद जताते हुए सिंह ने सपा के वर्तमान नेतृत्व पर बदलते समय के अनुरूप खुद को ढाल पाने में अक्षम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी पार्टी के समाजवादी पुरोधाओं से अपील है कि वह नए जमाने की जरूरतों को समझें और समाजवाद के बहुमूल्य दर्शन को उसी तरह परिभाषित करें अन्यथा हम अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से बहुत पीछे छूट जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt