Google
HomeRajkaj Rajkaj

आइसलैंड की फस्र्ट लेडी छह तक घंटे गायब रहीं!

मुंबई। आइसलैंड की प्रथम महिला ने मुंबई पुलिस को उस समय मुसीबत में डाल दिया जब ट्रायडेंट होटल से वह अचानक गायब हो गईं। आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलाफर रगनार ग्रिमसन की पत्नी दोरित मॉसेफ होटल से छह घंटे तक गायब रहीं जिसे देखते हुए पुलिस को अलर्ट जारी करना पड़ा।



मरीन ड्राइव पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम पूरे शहर में राष्ट्रपति की पत्नी के लिए तलाशी अभियान शुरू करने ही वाले थे कि वह कुछ शॉपिंग बैग के साथ होटल में प्रवेश करती दिखीं। दोरित खरीदारी के लिए निकल पड़ी थीं और उन्होंने एक स्पा की भी सेवा ली। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी एक सरकारी यात्रा पर भारत आई हैं। मुंबई में दोनों चंद घंटे के लिए रुके थे और वे 12 जनवरी को राजभवन में आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए थे। दोरित सोमवार की सुबह मुंबई पहुंची थीं जबकि राष्ट्रपति उसी दिन शाम को यहां पहुंचे। इसके बाद करीब 11.30 बजे दोरित अचानक अपने स्यूट से गायब हो गईं। (एजेंसी)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt