Google
HomeRajkaj Rajkaj

सात सौ आतंकी घुसपैठ की तैयारी में

सरहद पार से आतंकी-घुसपैठ की बढ़ती आशंका और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर कश्मीर घाटी में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों ने अपने-अपने स्तर पर सुरक्षा-बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं। कश्मीर में सामान्य दिनों में भी सुरक्षा चाकचौबंद होती है लेकिन गणतंत्र दिवस के आसपास फिदायीन हमलों की आशंका और सरहद पर घुसपैठ की बढ़ती घटना के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। स्वयं सेना प्रमुख दीपक कपूर ने माना है कि सरहद पार से 700 से ज्यादा आतंकी हमारे इलाके में घुसने की योजना बना रहे हैं।



जम्मू कश्मीर में निकट भविष्य में फिदायीन हमलों की आशंका को देखते हुए सेना ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान सूबे में शांति और सामान्य जनजीवन प्रभावित करने का प्रयास करेगा। उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल बीएस जसवाल ने गुरुवार को यहां ध्रुव आडिटोरियम में आयोजित वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया।



उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के शांतिपूर्ण हालात में होते सुधार से खुश नहीं होगा। वह प्रदेश में जनजीवन प्रभावित करने का प्रयास करेगा। इस बीच, नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के साथ भारत सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। 62वें सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और विदेशों मेहमानों से कपूर ने कहा, अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की नीति हमेशा से भारत की रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति और सामान्य जनजीवन की वापसी इस वर्ष बेहद मुश्किल है। पड़ोसी देश सूबे के इस शांति प्रक्रिया को भंग करने का प्रयास करेगा। निकट भविष्य में कुछ फिदायीन हमले होने की भी खबर मिल रही है क्योंकि पाकिस्तान यहां की सुचारू प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करेगा। यही वजह है कि मुझे श्रीनगर के लाल चौक में हुए हमले की तरह ही कुछ और हमलों की आशंका है। आतंकवाद पर काबू पाने के लिए अपने बलों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि सेना इस तरह के हमलों या भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।



समारोह के दौरान जनरल जैसवाल ने पांच सेना पदक (वीरता), दो सेना पदक (विशिष्ट सेवा), पांच विशिष्ट सेवा पदक और 21 जीओसी-इन-सी प्रशस्ति पत्र सौंपे। घुसपैठ और चीन द्वारा लद्दाख सेक्टर में जमीन हड़पने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि चि±िनत की गई रेखा में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन कुछ क्षेत्रों का अतिक्रमण हुआ है।



इस बीच, नई दिल्ली में सैन्य दिवस परेड के बाद जनरल दीपक कपूर ने कहा कि चीन के साथ हम शांति जारी रखना चाहते हैं। पाकिस्तान के साथ भी हम सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर और पूवरेत्तर राज्यों में घुसपैठ की घटनाओं के संबंध में सेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा स्थिति बहुत हद तक नियंत्रण में है। भू-राजनैतिक और सुरक्षा हालात में बदलावों का उल्लेख करते हुए कपूर ने कहा कि यह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग का युग है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt