Google
HomeDrishtikonEmotional Development Emotional Development

कामयाबी और काबिलियत

बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स के सफल होने के बाद आमिर खान से कॉरपोरेट दुनिया के लोग उनसे सक्सेस मंत्र जानने को बेताब हैं। मीडिया वाले उनके धड़ाधड़ इंटरव्यू कर रहे हैं। कॉरपोरेट घरानों के अवार्डस समारोहों में उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मैनेजमेंट गुरु के साथ बिठाया जा रहा है। दिग्गज उद्योगपति उनकी फिल्मों की सफलता का राज जानना चाह रहे हैं। आमिर बच्चों से लेकर दिग्गज उद्योगपतियों को सफलता का गुर बता रहे हैं। बिल्कुल नए विषय पर फिल्म तारे जमीन पर बनाने के बाद आमिर ने साबित कर दिया था कि प्रोडक्ट में नयापन होना चाहिए। प्रोडक्ट वह हो, जिसे पूरी प्रतिबद्धता और जुनून के साथ तैयार किया जा। थ्री इडियट्स की कहानी भी बिल्कुल नई है।



यानी संदेश साफ है अगर आप अपने उत्पाद को नयापन देने में नाकाम रहते हैं तो उपभोक्ता आपको भाव नहीं देंगे। आमिर ने सफलता का एक और मंत्र बताया। उन्होंने साफ कहा कि भेड़चाल और ट्रेंड फॉलो करने की बजाय दिल की बात सुननी चाहिए। बरसों पहले के हालात का हवाला देते समय उन्होंने कहा एक समय में उन्होंने बिना सोचे-समझे एक के बाद एक कई फिल्में साइन कर ली। सारी फिल्में फ्लॉप हो गई। उन्हें सफलता की बेहद जरूरत थी। महेश भट्ट की एक फिल्म का प्रस्ताव आया।



लेकिन आमिर ने कहानी पढ़ी तो उन्हें यह पसंद नहीं आई। आखिरकार महेश को उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना था कि उस दिन अगर दिल की बात सुनकर उन्होंने भट्ट साहब का प्रस्ताव नहीं ठुकराया होता तो तारे जमीन पर, गजनी और थ्री इडियट्स जैसी फिल्में नहीं आ पातीं। आमिर का कहना है कि लोग कामयाबी के पीछे भागते हैं। काबिलियत हासिल करने के पीछे नहीं। वे किसी भी तरह सफल होना चाहते हैं। इस चक्कर में वे काबिलियत हासिल नहीं करना चाहते। आमिर ठीक कह रहे हैं। अगर आप काबिलियत हासिल करने की कोशिश करते रहते हैं तो कामयाबी खुद ब खुद आपके पीछे चलने लगेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt