Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

शॉल व इमीटेशन ज्वेलरी के ऑर्डर बढ़े

[an error occurred while processing this directive]

[an error occurred while processing this directive]हैंडीक्राफ्ट निर्यात के लिए अभी भी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। अब सबसे ज्यादा मांग ऑर्टवेयर शॉल, वुडवेयर और इमीटेशन ज्वैलरी की आ रही है। निर्यातकों को उम्मीद है कि फरवरी तक निर्यात 10 से 15 फीसदी की रफ्तार से बढ़ता रहेगा।

पिछले तीन माह से हैंडीक्राफ्ट निर्यात में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ऑर्टवेयर शॉल की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। यह पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी बढ़ गई है। जे एंड के शॉल के स्वामी मो. युसुफ ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग अमेरिका और यूरोप से आ रही है। पिछले साल मांग काफी घट गई थी ऐसे में इस बार निर्यात फिर से पटरी पर आ सकता है। इसके अलावा जरी और जरी से बने उत्पाद, इमीटेशन ज्वैलरी की मांग भी काफी अच्छी बनी हुई है।

मिर्जापुर के दि जरी हाउस के स्वामी के.एल. गुप्ता ने बताया कि मांग फिर तेज हो रही है। इसके अगली तिमाही में और बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में हैंडीक्राफ्ट का निर्यात 7.68 फीसदी बढ़ गया। पिछले वर्ष यह 22.42 करोड़ रुपये था जो इस बार बढ़कर 24.14 करोड़ रुपये हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt