Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

अमेरिका में नहीं छंटते निराशा के बादल

अमेरिका में बहुप्रचारित हेल्थकेयर बिल को सीनेट से भले ही मंजूरी मिल गई हो, लेकिन अभी इसे कई और बाधाएं पार करनी हैं। अभी बिल को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हस्ताक्षर करेंगे। अभी अमेरिका में नया हेल्थकेयर प्रोग्राम लागू नहीं हुआ है, लेकिन बेरोजगारी से परेशान अमेरिकी जनता को इससे जरूर काफी राहत मिलेगी।

अगर ओबामा ने हेल्थकेयर बिल की पहल न की होती तो अमेरिकी जनता के सामने निराशा के बादल कहीं और ज्यादा गहरे होते। इस बिल के अनुसार नए हेल्थकेयर प्रोग्राम के तहत 871 अरब डॉलर हेल्थकेयर पर अगले दस साल में खर्च किए जाएंगे। इससे हेल्थ इंश्योरेंस के विकल्प सस्ते होंगे।

इसमें छोटे कारोबारियों को अपने स्टाफ के हेल्थकेयर पर सौ फीसदी टैक्स क्रेडिट मिलेगा, जबकि मझोले कारोबारियों को 50 फीसदी टैक्स क्रेडिट मिलेगा। अमेरिका में इस समय बेरोजगारी की दर दहाई अंकों में है। इससे आर्थिक विपन्नता के दौर से गुजर रहे अमेरिकी नागरिकों को हेल्थकेयर बिल से आशा की नई किरण दिखाई दे रही है। अमेरिका में हेल्थकेयर सेवाएं काफी महंगी होने के कारण बेरोजगारी से परेशान लोगों के सामने दोहरी मुश्किलें हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt