कंपनियों की पोर्टफोलियो खरीदेगी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस
बिजनेस भास्कर नई दिल्ली
Thursday, Dec 31st, 2009, 2:08 am [IST]
[an error occurred while processing this directive]
[an error occurred while processing this directive]जीई ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी का पोर्टफोलियो खरीदने के बाद श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड दूसरी कंपनियों का पोर्टफोलिओ खरीदने की तैयारी कर रही है। कंपनी ऐसा देश भर में अपने कारोबार को बढ़ाने और बड़े फ्लीट आपरेटर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हाल ही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने जीई ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के 1,200 करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो खरीदा है। इसके जरिए कंपनी के पास जीई ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के 20,000 ग्राहक आ गए हैं। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहक में बड़े फ्लीट आपरेटर भी जुड़ गए है। जिनकी संख्या पहले काफी कम थी। इस सफलता को देखते हुए कंपनी दूसरी ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को भी खरीद सकती है।
इसके लिए कंपनी कई कंपनियों से बातचीत कर रही है। हालांकि यह तय है कि इस तरह का कोई भी समझौता वित्त वर्ष 2010-11 में ही मूर्त रूप लेगा। कंपनी जीई ट्रांसपोर्ट का पोर्टफोलियो को खरीदने के पहले सिटी कॉर्प और सिटी बैंक से भी बातचीत कर रही थी। पोर्टफोलियो खरीदने से सबसे अहम फायदा है कि कंपनी को आसानी से ग्राहक मिल जाते हैं। कंपनी की क्षेत्रीय पहुंच भी बढ़ती है। जीई ट्रांसपोर्ट फाइनेंस की खरीद से कंपनी के ग्राहकों को बड़े प्लीट आपरेटर जुड़ गए हैं।