नए साल के मौके पर शॉर्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) का इस्तेमाल करते समय मोबाइल ग्राहकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। कंपनियों ने 31 दिसंबर 2009 और एक जनवरी 2010 के लिए एसएमएस की दरों में बढ़ोतरी करने का जो फैसला किया है उसे देखते हुए इस ओर ध्यान देना सही होगा। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां इसे बढ़ोतरी नहीं बता रही हैं। कंपनियां कह रही हैं कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एसएमएस के लिए सामान्य दरें लागू होंगी। एसएमएस दरों के बढ़ने से 31 दिसंबर 2009 और एक जनवरी 2010 को कॉल करना एसएमएस से कहीं सस्ता होगा। इन दो दिनों के दौरान मोबाइल ग्राहकों को लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपया प्रति एसएमएस तो एसटीडी के लिए 2 रुपये प्रति एसएमएस तक चुकाना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर कॉल दरें सामान्य रहेंगी। इसके तहत कॉल दरें 1 पैसा प्रति सेकेंड तक हैं।
अगर कोई ग्राहक एक मिनट बात करता है तो उसे 60 पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, अगर वह एक एसएमएस करता है तो उसे कम से कम एक रुपया खर्च करना ही होगा। भारती एयरटेल ने इन दो दिनों के लिए लोकल एसएमएस की दर 1 रुपया और एसटीडी एसएमएस की दर 2 रुपये तय की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने एसएमएस की दरें बढ़ाई नहीं हैं, बल्कि इन दो दिनों के लिए छूट वाली एसएमएस दरें वापस लेकर सामान्य दरें लागू कर दी हैं। वहीं, वोडाफोन एस्सार के ग्राहकों को इन दो दिनों के दौरान लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपया तो एसटीडी एसएमएस के लिए 1.50 रुपये देने होंगे। अन्य कंपनियों के ग्राहकों को भी एसएमएस की बढ़ी हुई कीमतें अदा करनी होंगी। ह्म
रिलायंस के ग्राहकों की मौजइन दो दिनों के दौरान सिर्फ रिलायंस कम्युनिकेशन ने एसएमएस दरों में बढ़ोतरी का फैसला नहीं किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कॉल और एसएमएस की दरों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी त्नसिंप्ली रिलायंस प्लांसत्न के तहत ग्राहकों को देश भर में एसएमएस करने की सुविधा एक पैसे प्रति एसएमएस के हिसाब से मुहैया करा रही है। इसके अलावा कंपनी एक रुपये प्रतिदिन के रेंटल पर त्नअसीमित एसएमएसत्न की सुविधा भी अपने ग्राहकों को दे रही है।