[an error occurred while processing this directive]
[an error occurred while processing this directive]झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन बुधवार को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन के साथ भाजपा के रघुवर दास व आजसू के सुदेश महतो उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली चार दलीय गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इस बीच, राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है।
ज्योतिषियों की सलाह पर इस कार्यक्रम का समय फ् बजे दोपहर से बदलकर सुबह ख्क्.ब्क् किया गया है। 65 वर्षीय शिबू इससे पहले भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यह पहला मौका है जब उन्हें भाजपा के समर्थन से सरकार की कमान मिली है। शिबू के नेतृत्व वाली इस सरकार को 8 जनवरी को अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। शिबू का दावा है कि 8ख् सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में उन्हें भ्4 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
इनमें झामुमो के ख्8, भाजपा के ख्8, आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के म्, जद-यू के दो व झारखंड जनाधिकार मंच (जेजेएम) का एक विधायक शामिल हैं। झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल ख्फ् मंत्री होंगे। जिनमें झामुमो के चार, भाजपा के चार, आजसू के 2, जदयू के 1 और एक निर्दलीय विधायक के मंत्री बनने की संभावना है।
कांग्रेस के अहंकार के कारण झारखंड में सांप्रदायिक भाजपा के सहयोग से सरकार बन रही है। कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्ष दलों व संगठनों के सहयोग से सरकार बनाने का प्रयास किया होता तो उसे जरुर सफलता मिलती।- लालू यादव