Google
HomeNews News

दीवान हाउसिंग फाइनेंस देगी 3,500 करोड़ का होम लोन

होम लोन का कारोबार करने वाली कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड चालू वित्त वर्ष के अंत तक 3500 करोड़ रुपये का लोन देगी। इसके लिए कंपनी जहां एक ओर अपनी शाखाओं का विस्तार कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबार बढ़ाने के लिए बैंकों से भी समझौते कर रही है। कंपनी इस समय होम लोन 8-8.75 फीसदी ब्याज दर पर दे रही है।

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल वधावन ने बिजनेस भास्कर को बताया कि कंपनी का पिछले 25 वर्षे से निम्न और मध्यम आय वाले वर्गे पर खासा जोर रहा है। इसी के तहत कंपनी ने डीएचएफएल ईजी-ईजी लोन स्कीम लांच की है। इसके तहत दीवान हाउसिंग ने निम्न और मध्यम आय वाले ग्राहकों के लिए कम लागत वाले मॉर्गेज लोन की शुरुआत की है। इसके तहत नए ग्राहकों को दो साल के लिए होम लोन आठ फीसदी ब्याज पर दिया जा रहा है।

पांच लाख रुपये तक के लोन इसके तहत दिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवर्तनीय ब्याज दरों पर कर्ज दिए जा रहे हैं। ये कर्ज 20 साल के बजाय 25 साल के लिए दिए जा रहे हैं। वधावन ने बताया इसके अलावा पांच लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के लोन पहले दो वर्षे के लिए 8.25 फीसदी ब्याज पर और 20 लाख रुपये से ज्यादा के लोन 8.75 फीसदी ब्याज पर कंपनी दे रही है। दो साल के बाद परिवर्तनीय ब्याज दरें लागू होंगी। कम ब्याज दरों के साथ पुनभरुगतान की अवधि में भी छूट दी गई है।

वधावन ने बताया कि दीवान हाउसिंग का चालू वित्त वर्ष में 3500 करोड़ रुपये का लोन देने का लक्ष्य है। इसके तहत दूसरी तिमाही तक 1753.25 करोड़ रुपये के लोन कंपनी ने दे दिए थे। वहीं, कंपनी ने 31 मार्च 2009 तक 2266.02 करोड़ रुपये का लोन वितरण किया था। इसी तरह 31 मार्च 2009 तक कंपनी का कुल लोन पोर्टफोलियो 5806.62 करोड़ रुपये और कुल एसेट 6394.50 करोड़ रुपये रहा है।

वधावन के अनुसार कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष में पांच नई शाखाएं खोली हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत में विस्तार के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ समझौता किया है। वहीं, पूर्वी भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी का यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया से प्रस्तावित समझौता अंतिम चरण में है। दीवान हाउसिंग इसके तहत बैंकों के ऑफिस का उपयोग होम लोन देने के लिए करेगी। इस समय देश भर में दीवान हाउसिंग के 20 लाख ग्राहक हैं। कंपनी का औसत होम लोन साइज 4.25 लाख रुपये है।s.prashant@businessbhaskar.net

क्या है डीएचएफएल ईजी-ईजी लोन स्कीम नए ग्राहकों को पहले दो साल के लिए आठ फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलेगा। आठ फीसदी ब्याज दर पांच लाख रुपये तक के कर्ज पर होगी। कर्ज की अवधि 25 साल होगी। इसी तरह पहले दो वर्षे के लिए पांच लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के लोन 8.25 फीसदी ब्याज दर और 20 लाख रुपये से ऊपर के लोन 8.75 फीसदी ब्याज दर पर दिए जाएंगे। दो साल बाद ब्याज दर परिवर्तनीय (फ्लोटिंग) हो जाएगी। कंपनी का पिछले 25 वर्षे से निम्न और मध्यम आय वाले वर्गे पर खासा जोर रहा है। इसी के तहत कंपनी ने त्नडीएचएफएल ईजी-ईजी लोनत्न स्कीम लांच की है। - कपिल वधावन, सीएमडी, दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt