Google
HomeNews News

नए साल में कई वस्तुओं की रेल से ढुलाई होगी महंगी

नए साल में कई कमोडिटी की रेलवे द्वारा ढुलाई महंगी हो जाएगी। लौह अयस्क, आयातित और वाश्ड समेत सभी किस्म के कोयले, पेट्रोलियम पदार्थ, कंटेनर, बंदरगाह की ओर जाने वाले सामान और यहां तक कि सैनिक साजो सामान की ढुलाई महंगी हो रही है। रेलवे ने आमदनी बढ़ाने के लिए अपनी फ्रेट इन्सेंटिव स्कीम में भारी फेरबदल किया है। इसके चलते पहले से चली आ रही कई इन्सेंटिव स्कीमें खत्म हो जाएंगी।

रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक कमर्शियल निदेशालय ने इस बारे में पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कंटेनर ट्रैफिक, मिलिटरी ट्रैफिक, बंदरगाहों की ओर जाने वाली मालगाड़ियों में लदा सामान, सीमेंट, खाद्यान्न, कास्टिक सोडा, लिक्विट पेट्रोलियम गैस, अमोनिया, फास्फोरिक एसिड आदि की ढुलाई के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत बनवाए गए निजी वैगन, पेट्रोलियम पदार्थ, लौह अयस्क (निर्यात तथा घरेलू उपयोग के लिए), आयातित लोहा गलाने वाला कोयला (कोक) समेत सभी किस्म के कोयले को फ्रेट इन्सेंस्टिव स्कीम से निकाल दिया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत इनकी ढुलाई पर पांच से पंद्रह फीसदी की छूट मिलती थी।

अधिकारियों का कहना है कि इन्सेंटिव स्कीम को लागू करने का मूल उद्देश्य अतिरिक्त ट्रैफिक बढ़ाना था ताकि अतिरिक्त आमदनी मिले। कई बार देखा गया कि इससे न तो अतिरिक्त ट्रैफिक मिल रहा है और न ही अतिरिक्त आमदनी हो रही है, फिर भी इन्सेंटिव देना पड़ रहा है। ऐसी योजनाओं की समीक्षा की गई है। समीक्षा के दौरान उपरोक्त कमोडिटी के अलावा कुछ अन्य कमोडिटी पर दी जा रही छूट में भी फेरबदल किया गया है। यूरिया पर दी जा रही 35 फीसदी छूट को घटा कर 30 फीसदी कर दिया गया है। अन्य सभी प्रकार के उर्वरकों को 20 फीसदी की ही छूट मिलेगी। हालांकि पर्यावरण की रक्षा के लिए बिजली घर से निकली राख (फ्लाई एश) की ढुलाई पर 30 फीसदी की छूट दी गई है। नमक की ढुलाई दरों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

अधिसूचना जारी, इस कदम से बढ़ जाएगा इन वस्तुओं का माल भाड़ाइनका भाड़ा होगा महंगाकंटेनर ट्रैफिक, मिलिटरी ट्रैफिक, बंदरगाहों की ओर जाने वाली मालगाड़ियों में लदा सामान, सीमेंट, खाद्यान्न, पेट्रोलियम पदार्थ, लौह अयस्क, कोयला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt