Google
HomeCorporate Corporate

एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ से जुटाएगी 100 करोड़ रुपये

[an error occurred while processing this directive]

[an error occurred while processing this directive]एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड आईपीओ के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाएगी। इससे कंपनी कंस्ट्रक्शन उपकरणों में इजाफा करने के साथ कार्यशील पूंजी की जरुरत को पूरा करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 165-180 रुपये है। इसके लिए कंपनी बाजार में 57 लाख इक्विटी शेयर बाजार में ला रही है। कंपनी में इस विनिवेश के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 82 फीसदी से घट कर 58 फीसदी हो जाएगी।

कंपनी के सीईओ ए.के.लाखोटिया के अनुसार कंपनी का कारोबार 15 राज्यों में हैं। इस समय कंपनी के पास 21 प्रोजेक्ट हैं जो कि 8 राज्यों में निर्माणाधीन हैं। इस समय दिल्ली में कंपनी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पांच प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो कि 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। दिल्ली के सड़कों के पुर्ननिर्माण के लिए भी 45 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। कंपनी दूसरी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर भी काम कर रही है जिससे कि वह अपने कारोबार का विस्तार कर सके। कंपनी का आईपीओ 27 नवंबर से खुलकर 1 दिसंबर 2009 को बंद होगा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.4 करोड़ रुपये का कर बाद लाभ कमाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt