Google
HomeRajkaj Rajkaj

कोड़ा को छोड़ नए साथी की तलाश में हैं सभी दल

[an error occurred while processing this directive]

हजारों करोड़ रुपये अवैध ढंग से कमाने के आरोप में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के पूर्व राजनीतिक सहयोगियों ने अब झारखंड के चुनाव में नए साथी की तलाश तेज कर दी है। कांग्रेस झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी में संभावना तलाश रही है तो राजद-लोजपा भी किसी न किसी क्षेत्रीय झारखंडी गुट की तलाश कर रहे हैं।



झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज कहा कि वह अब कोड़ा जैसे निर्दलीयों के साथ कभी नहीं जाएंगे। झारखंड मामलों के कांग्रेस प्रभारी के केशव राव ने यहां बिजनेस भास्कर को बताया कि उनकी पार्टी की बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाले मोर्चे से बातचीत हुई है। पर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन सकी।



वह चुनाव में लड़ने के लिए प्रस्तावित गठबंधन के तहत ज्यादा सीटें चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस झारखंड में अपने बल पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उधर आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा की संपत्तियों को सील करना शुरू कर दिया है और उनसे जुड़ी संपत्तियों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। संपत्ति मालिक की मौजूदगी व दस्तावेज पेश करने संबंधी नोटिस भी जल्द जारी किए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt