Google
HomeRajkaj Rajkaj

वसुंधरा पर भाजपा फिर सकते में

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे के रवैये को लेकर भाजपा फिर संकट में है। लंबे समय से बागी तेवर अपनाए वसुंधरा किसी प्रकार से पार्टी की बात मानने को तैयार नहीं हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि राजे ने अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन राजस्थान में विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए पार्टी इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है।



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वसुंधरा ने एक बार फिर चकमा देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात नहीं की। इससे पूर्व भी वसुंधरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू से तय समय होने के बाद मुलाकात नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने वसुंधरा को इस्तीफे के लिए सुषमा स्वराज को बातचीत के लिए आगे किया था। सुषमा ने बताया कि वसुंधरा को 20 अक्टूबर को मिलना था लेकिन उन्होंने किसी कार्यवश उस दिन मिलने से मना कर दिया था।



उसके बाद 21 या 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित थी लेकिन राजे ने मुलाकात नहीं की। बताया जा रहा है कि राजे को पद से हटाने के लिए पार्टी ने 7 नवंबर की तिथि निर्धारित कर रखी है। सात नवंबर को राज्य में कुछ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर भी आशंकित हैं कि तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर राजे कोई बवाल न खड़ा कर दें। पार्टी की संसदीय दल की बैठक में तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के अलावा राजे के इस्तीफा पर भी चर्चा होने की संभावना है। राजे इससे पहले भी पार्टी नेताओं को चकमा देती रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt