Google
HomeArth Jagat Arth Jagat

कैपिटल गुड्स की कंपनियों में बनी रहेगी बहार

अगस्त महीने के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों में कैपिटल गुड्स कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस क्षेत्र में 8.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। जबकि पिछले साल यह एक फीसदी से भी कम थी। शेयर बाजार को भी कैपिटल गुड्स कंपनियों से काफी उम्मीदें थीं। तभी तो पिछले तीन महीनों में इस क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों भारत हैवी इलेक्ट्रिक्लस लिमिटेड (भेल) और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही है।

कैपिटल गुड्स कंपनियां यह मान रही हैं कि सरकार के राहत पैकेज और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से अर्थव्यवस्था पर छाई सुस्ती दूर हुई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालात में सुधार के संकेतों ने भी कंपनियों में विश्वास जगाया है। भेल के नवनियुक्त चेयरमैन बी.पी. राव ने कहा कि कंपनी को अप्रैल से अभी तक 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं जो निजी क्षेत्र से ज्यादा हैं और कंपनी की अभी तक ऑर्डर बुकिंग 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

कंपनी के मुताबिक आने वाले दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ऑर्डर भी आने वाले हैं। इसलिए आने वाले महीनों में भी कंपनी बेहतर प्रदर्शन करेगी। शेयर बाज़ार को भी भेल के शेयर से काफी उम्मीद है। इसलिए कंपनी के शेयर अगस्त में 2100 रुपये से बढ़कर 2450 रुपये तक पहुंच गए। देश की दूसरी सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन ए. एम. नाइक ने कहा कि आने वाले दिनों में तकनीकी क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में कंपनी उच्च तकनीक के क्षेत्र में भारी निवेश करेगी। कंपनी को लगता है कि कैपिटल गुड्स में भी उच्च तकनीक क्षेत्र में कारोबार तेज़ी से तेजी आएगी। कंपनी का शेयर भी जुलाई में 1330 रुपये के लगभग था। जबकि अब यह 1656 रुपये पर पहुंच गया है।

जाने माने अर्थशास्त्री डी.एच. पाय पलंदीकर ने बताया कि आईआईपी 10 फीसदी से ज्यादा रहा है जो अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा है। इतनी उम्मीद आईआईपी से नहीं थी। लेकिन सूखे का असर औद्योगिक उत्पादन पर नहीं दिखा है। दरअसल सरकार ने जो राहत पैकेज दिया था। उसके बाद अर्थव्यवस्था में काफी निवेश हुआ है। लोग भी खरीदारी कर रहे हैं। इसलिए अगस्त महीने में कैपिटल गुड्स क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। निवेश का यही स्तर बना रहा तो सितंबर और उसके बाद के महीनों में भी कैपिटल गुड्स क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा। deepak.u@businessbhaskar.net





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt