Google
HomeCorporate Corporate

पुरस्कार से अंतरिक्ष की खुशियां आसमां पर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कारोबार को अंजाम देने वाली सरकारी कंपनी अंतरिक्ष कॉरपोरशन लिमिटेड को देश की छवि में सुधार करने के लिए इंडिया इमेज एनहांसमेंट गोल्ड अवार्ड मिला है। इस मौके पर कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट मामलों के निदेशक एस. परमेव्श्ररन ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार मिलने से बेहद खुशी है। उनके अनुसार किसी निजी कंपनी द्वारा पीएसयू को अवार्ड देना एक अनोखा अनुभव है।



अंतरिक्ष के प्रयासों की सफलता पर परमेव्श्ररन का कहना है कि इसरो द्वारा विकसित की जा रही तकनीकों के कारण ही कंपनी सफलता के इस मुकाम को छू पाई है। परमेव्श्ररन का मानना है कि पीएसयू की भारतीय अर्थव्यवस्था और अनुसंधान में अहम भूमिका है और अब भी लोगों का विव्श्रास पीएसयू में बना हुआ है, क्योंकि अंतरिक्ष जैसी पीएसयू कंपनी देश की आमदनी में भी अच्छा योगदान दे रही है और नए शोध एवं प्रौद्योगिकी को पूरी ईमानदारी से देश की तरक्की से जोड़ने का काम कर रही है। इसी कारण लोगों का विव्श्रास पीएसयू पर कायम है। उनका मानना है कि घरेलू अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में पीएसयू की भूमिका अहम है क्योंकि अपने कर्मचारियों की मेहनत के बल पर ही विपरीत परिस्थितियों में भी पीएसयू की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

Advt